Regional

रेलवे यात्रा में बदलाव: आद्रा स्थित मंडल के विकास कार्य हेतु रोलिंग ब्लॉक*

न्यूज़ लहर संवाददाता
आद्रा, जार्खंड: दक्षिण पूर्व रेलवे ने आद्रा मंडल के विकास कार्यों के लिए रोलिंग ब्लॉक का आयोजन किया है, जिससे रांची रेल मंडल से परिचालित कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

आंशिक समापन और प्रारम्भ:
1. *18035/18036 खड़गपुर – हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस:* इस ट्रेन की यात्रा 01/12/2023 को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन तथा आंशिक प्रारंभ होगी। इन ट्रेनों का आद्रा – हटिया – आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

परिवर्तित मार्ग से चलेगी:
1. *18601 टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस:* इस ट्रेन की यात्रा 27/11/2023, 29/11/2023, 01/12/2023, और 03/12/2023 को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल – गुंडा बिहार – मूरी होकर चलेगी।

Related Posts