Regional

लुगुबुरु में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पूजा मांगी राज्य की खुशहाली

 

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़, लालपनियां, गोमिया, बोकारो में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित 23वां अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन 2023 में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने लुगुबुरू पहाड़ स्थित पुनाय थान में पूजा अर्चना (बोंगा बुरु) कर राज्य की खुशहाली की कामना की और चाई चंपा पार्क में लुगु बाबा और लुगु आयो की प्रतिमा का अनावरण किया।

 

दो दिवसीय महासम्मेलन में देश-विदेश के सरना धर्मावलंबियों ने भाग लिया और मुख्यमंत्री ने धरोहर और संस्कृति की महत्वपूर्ण बातें साझा की।

 

*मुख्यमंत्री का संबोधन: “आदिवासी समाज का सम्मान”*

 

हेमन्त सोरेन ने कहा, “आदिवासी समाज प्रकृति के पूजक हैं और पहाड़, पर्वत को हरा-भरा रखते हैं। हम शांति और सद्भाव से हमेशा रहना चाहते हैं। लुगुबुरु के इतिहास को संजो कर रखना है और आदिवासी समुदाय की आस्था और विश्वास का धार्मिक धरोहर को संरक्षित करने का काम होगा।”

 

*धर्मिक धरोहर की संरक्षण की बातें: “जब तक मैं हूं किसी भी परिस्थिति में आदिवासी संतालियों के धार्मिक धरोहर लुगु पहाड़ पर दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित LUGU PAHAR HYDEL PUMPED STORAGE PROJECT को स्थापित नहीं होने दिया जाएगा।”

 

मुख्यमंत्री ने लुगुबुरु के सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया और धरोहर की संरक्षण के लिए अपना समर्थन जताया।

Related Posts