Crime

जमशेदपुर: पेट्रोल पंप पर हुआ चाकू से हमला, युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात, एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं देने पर दो युवकों ने पंप कर्मी पर चाकू से हमला किया। चाकू से हुए हमले में कर्मी को कोई चोट नहीं आई है। घटना के बाद, पंप के अन्य कर्मियों ने बचाव करते हुए दोनों युवकों को पकड़ा और पिटाई कर पोल से बांध दिया।

पेट्रोल पंप कर्मी अभिषेक ने बताया कि पंप बंद करने का समय था और सभी हिसाब कर रहे थे, इतने में बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और पेट्रोल मांगने लगे। उन्हें समझाने का प्रयास किया गया कि पंप बंद कर दिया गया है, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए और चाकू निकालकर हमला कर दिया। इसी बीच अन्य कर्मियों ने उसे बचाया। अभिषेक के अनुसार दोनों युवक नशे की हालत में थे।

गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अपने साथ थाना ले गई। पुलिस ने युवकों की बाइक भी जब्त कर ली है। मामले की विस्तृत जांच के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Related Posts