नावा बाजार प्रखंड में सड़क हादसे में रा. म. वि. प्रधानाध्यापक की दुखद मौत*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पलामू जिला स्थित नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत स्थित रा. म. वि. के प्रधानाध्यापक श्री अशोक कुमार तुड्डी को सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में नहीं बचा जा सका। अशोक कुमार, जिन्होंने विद्यालय को नई ऊचाइयों तक पहुंचाने के लिए कठिनाईयों का सामना किया, विद्यालय अवकाश के बाद अपने आवास की ओर दो पहिया वाहन से लौट रहे थे।
तभी लोहड़ा गांव के समीप पड़वा की ओर जा रही एक अज्ञात कार ने उनके साथ टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया, लेकिन कुछ देरों बाद ही उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, और एक पुत्री को छोड़ दिया है। उनके निधन से स्थानीय समुदाय में गहरा शोक है।