Crime

एक मजदूर युवक की मुंबई में ट्रेन से गिरने से कट कर हुई मौत

 

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:चतरा जिला स्थित इटखोरी के बमनडीहा गांव के एक मजदूर युवक की मौत मुंबई में ट्रेन से गिरने के कारण हो गई। मृतक मजदूर युवक की पहचान इटखोरी बमनडीहा गांव के मनोज साव के 19 वर्षिय पुत्र दिवाकर गुप्ता के रूप में किया गया है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक मजदूर बिक्रौली से मजदूरी कर लोकल ट्रेन से शुक्रवार रात अपना डेरा चेंबूर लौट रहा था। इसी बिच चलती ट्रेन में उसका पैर लड़खड़ाते हुए फिसल गया। जिसके बाद वह ट्रेन से निचे दुसरे पटरी पर गिर गया। जहां विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ट्रेन के चपेट में आने से उसका शरीर का हिस्सा छत विक्षत हो गया। जहां उसकी मौके पर हीं मौत हो गयी। घटना के बाद मुंबई पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मुंबई के घाटकोपर राजावाड़ी अस्पताल ले गई है। फिर इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। बाद में पुलिस ने शनिवार को परिजनों से सहमति लेकर शाम 5 बजे शव का अंतिम संस्कार चेंबूर के चराई श्मशान घाट पर कर दिया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Related Posts