Crime

आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने अपने छोटे भाई चंदन अग्रवाल को गोली मारकर किया घायल , गिरफ्तार 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:लोहरदगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जानकारी के अनुसार लोहरदगा जिला के रघुनंदन लेन में परिवारिक विवाद के बाद आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने अपने छोटे भाई चंदन अग्रवाल को गोली मार दी। घायल स्थिति में चंदन अग्रवाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र की है।घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सूरज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि सूरज अग्रवाल और उनके भाई चंदन अग्रवाल के बीच किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। गुरुवार की देर रात उन दोनों में किसी बात को लेकर विवाद काफी बढ़ गया।जिसके बाद सूरज अग्रवाल ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने छोटे भाई चंदन अग्रवाल को गोली मार दी।चंदन अग्रवाल के कंधे में गोली लगी है। पुलिस ने त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए सूरज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है।बता दें कि आरोपी सूरज अग्रवाल बॉक्साइट व्यवसाय से भी जुड़े हुए हैं। साथ ही आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव भी हैं।

Related Posts