Regional

नए साल का तोहफा, घटी गैस सिलेंडर की कीमत, जानें दाम

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

नई दिल्ली:पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने नए साल का तोहफा दिया है। गैस सिलेंडर की कीमत घटा दी है। आम तौर पर महीने की पहली तारीख को इसकी कीमत में बदलाव होता है। नई कीमत 1 जनवरी, 2024 से लागू कर दी गई है।कमर्शियल गैस सिलेंडर में राहत

जानकारी के मुतबिक पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कमी की है। इसमें 39 रुपये की कमी की गई है। झारखंड की राजधानी रांची में 1 दिसंबर ’23 को यह कीमत 1957.00 रुपये थी। यह 1 जनवरी, 2024 को 1918.00 रुपये हो गई।

घरेलू सिलेंडर में बदलाव नहीं

फिलहाल 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी कीमत यथावत है। इसकी कीमत में 200 रुपये की कमी केंद्र सरकार ने कर दी थी। इसके बाद कीमत 960.50 रुपये हो गई थी। जनवरी, 2024 में भी घरेलू गैस सिलेंडर के लिए यही कीमत चुकानी होगी।10 केजी सिलेंडर की कीमत

पेट्रोलियम कंपनी के अनुसार 10 किलोग्राम वाली गैस सिलेंडर की जनवरी, 2024 में कीमत 692.50 रुपये है। इसमें भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिसंबर में भी यही कीमत थी।

 

5 केजी वाले सिलेंडर के दाम

 

इसी तरह 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत दिसंबर, 2023 में 357 रुपये थी। इसकी कीमत भी नहीं बदली है। जनवरी, 2024 में भी ग्राहकों को इतने ही रुपये देने होंगे

Related Posts