Sports

डीएवी नेशनल गेम्स के क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक मीट में डीएवी गुवा के बच्चों ने बनाई पहचान

 

दौड़ में रोमित कांडियार एवं कराटे में प्रिंस गोस्वामी को स्वर्ण पदक मिले, छात्र बीरबल चंपिया बना बेस्ट एथलीट

 

*********************

 

खेल से अच्छी भावना, साहस, सहनशीलता व सद्‌गुणों का विकास होता है – एआरओ, ओ पी मिश्रा

 

 

आदिवासी बहुल क्षेत्र स्थित डीएवी गुवा के बच्चों को अगर तराशा जाए तो वे देश -विदेश में गुवा का नाम रौशन कर सकते है -प्राचार्य उषा राय

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित

डीएवी नेशनल गेम्स के तहत विभिन्न स्कूलों की मेजबानी में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में डीएवी गुवा के बच्चों ने उम्दा प्रदर्शन कर पश्चिम सिंहभूम जिले स्तर पर डीएवी गुवा की पहचान बनाई है। झारखण्ड ए संभाग के क्षेत्रीय रीजनल ऑफिसर्स ओ पी मिश्रा एवं डीएवी गुवा की प्राचार्या उषा राय ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा है।

झारखण्ड ए संभाग के क्षेत्रीय रीजनल ऑफिसर्स ओ पी मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों की सराहना करते हुए बधाई दे कहा कि खेल से अच्छी भावना, साहस, सहनशीलता व सद्‌गुणों का विकास होता है । अतएव खेल कूद के माध्यम जीवन मे उत्कृष्ट पहचान बनाने के लिए प्रयास व संघर्ष करते रहना चाहिए ।

 

प्राचार्य उषा राय ने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र स्थित डीएवी गुवा के बच्चों को अगर तराशा जाए तो देश -विदेश में गुवा का नाम रौशन कर सकते है। उम्दा प्रदर्शन करने वाले बच्चों की मेंहनत एवं लग्न सराहनीय रहा। सारे विजेता बच्चों को मेडल पहना स्कूल की प्रार्थना सभा में गौरवान्वित किया गया।

 

डीएवी बहरागोड़ा में अंडर-19 उम्र के लड़कों की 100 मीटर दौड़ में रोमित कांडियार को स्वर्ण,200 मीटर दौड़ एवं 400 मीटर दौड़ में बीरबल चंपिया स्वर्ण,800 मीटर दौड़ में ज़ेवेर भेंगरा रजत एवं 1500 मीटर दौड़ ज़ेवेर भेंगरा रजत पदक मिले।लंबी कूद में विभोर हाजरा ने कांस्य प्राप्त हासिल किए ।ठीक इसी तरह से अंडर 17 वर्षीय लड़को में 100 मीटर दौड़ में माईकल जोजो रजत,ऊंची कूद में रोहित गोगराई रजत,शॉट पुट मे दीनबंधु लोहार कांस्य पदक हासिल किए ।,डिस्कस मे दीनबंधु लोहार – कांस्य हासिल किए ।अंडर-14 लड़को की 100 मीटर दौड़ राजवीर पात्रो – कांस्य पदक,200 मीटर दौड़ में रोनाल नाग रजत पदक,400 मीटर दौड़ में आशीष करुआ कांस्य पदक,800 मीटर दौड़ अभय करुआ को रजत

पदक पदक मिले।लंबी कूद – रोनाल नाग रजत पदक,शॉट पुट राजवीर पात्रो कांस्य पदक एवं 4 × 100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक हासिल किए। अंडर- 17 लड़कियों में 100 मीटर दौड एवं 200 मीटर दौड़ में श्रेया – रजत पदक,400 मीटर दौड़ में मनीषा करुआ स्वर्ण,800 मीटर दौड़ सिमोन नाइट को कांस्य पदक मिले।लंबी कूद में मनीषा पूर्ति कांस्य पदक हासिल किए। बच्चों के उत्कृष्ट लेवल में ओवरऑल बॉयज चैंपियन मे बीरबल चंपिया को बेस्ट एथलीट चयन किया गया ।राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में बीरबल चंपिया ने भी पहचान बनाते हुए कांस्य पदक बटोरे। डीएवी नोवामुंडी मे आयोजित क्लस्टर लेवल कराटे में प्रिंस गोस्वामी स्वर्ण पदक,एम.डी.अयन रजत पदक,अंश गुहा स्वर्ण पदक,अन्वेषा कांजी लाल रजत पदक एवं रीती रंजन रजत पदक हासिल किए |राज्य स्तरीय रामगढ़ जिला के डीएवी भडेचनगर में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में डीएवी प्रिंस गोस्वामी ने कांस्य पदक हासिल किए।बोकारो में कार्यक्रम समायोजन में डीएवी गुवा के क्रीड़ा शिक्षक विनोद कुमार साहू के साथ – साथ अन्य शिक्षकों में बाल गोपाल सिंह, प्रमा मिश्रा, राजवीर सिंह,रौशन कुमारी, योगेन्द्र नाथ त्रिपाठी, श्रवण कु पाण्डेय एवं अनन्त कु उपाध्याय का अग्रणी भूमिका रही।

Related Posts