Education

झारखंड सिविल सेवा भर्ती परीक्षा में मिल सकती है आयु सीमा में छूट

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: राज्य में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है।क्योंकि आने वाली भर्तियों में आयु सीमा में छूट मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक, इस बार आने वाले जेपीएससी की भर्ती में आयु सीमा में छूट मिल सकती है।सिविल सेवा नियुक्ति के नियम में बीते दिनों कैबिनेट से स्वीकृति मिली थी। जिसमें ये साफ कहा गया है कि संसोधित नियमवाली के तहत सिविल सेवा परीक्षा में उम्मीदवारों को आयु सीमा में 21 वर्ष से 35 वर्ष होनी चाहिए।जेपीएससी की ओर से एक साथ सातवीं से दसवीं सिविल सेवा (2017, 2018, 2019,2020) की परीक्षा आयोजित की गई थी।

 

अब इस बात की आशंका बनी हुई है कि यदि वर्ष 2024 में आने वाले विज्ञापन से परीक्षा ली जाती है तो 2020 से 2023 के बीच तक के लाखों अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित हो जाएंगे।सूत्रों के अनुसार उम्मीदवारों की मांग को ध्यान में रखते हुए साल 2020 या 2021 को अधिकतम सीमा करने पर झारखंड सरकार विचार कर रही है। इस आशय का प्रस्ताव कार्मिक विभाग की ओर से से मुख्यमंत्री को भेजने की तैयारी कर ली गई है।अब उम्मीदवार जल्द ही इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

 

कार्मिक विभाग के सूत्रों के अनुसार, जेपीएससी इस बार भी तीन 11वीं 12वीं और 13वीं सिविल सेवा परीक्षाएं लेने की तैयारी में है। कुल 340 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रशासनिक सेवा के लिए 200 से अधिक पद पर नियुक्ति आने की उम्मीद है। हालांकि ये वैकेंसी कब निकलेगी इसकी कोई तारीख घोषित नहीं की गई है लेकिन जल्द ही इसका खुलासा होगा।

Related Posts