रांची में ठंड का कहर: कोहरे के चलते विजिबिलिटी में कमी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी**
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: राजधानी रांची समेत झारखंड में ठंड का प्रकोप जारी है, जिसके कारण कोहरे का असर बढ़ रहा है। बुधवार से ही शुरू हुए कोहरे ने दिनबहुत विजिबिलिटी को कम किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिमी हिस्से में कोहरे का प्रकोप अधिक है और आने वाले दिनों में भी इसका असर बना रहने की संभावना है।
दोपहर में हल्की धूप के बावजूद, ठंड में कमी नहीं होने के चलते लोगों को सिर्दर्द बना रहा है। न्यूनतम तापमान में 20 जनवरी से 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद है, लेकिन ठंड में किसी प्रकार की कमी नहीं आने की भविष्यवाणी की गई है। राजधानी का आज का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।