रेलवे विकास के कारण ट्रेनों में परिवर्तन: दक्षिण पूर्व रेलवे**
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:* दक्षिण पूर्व रेलवे ने आद्रा मंडल के विकास कार्यों के लिए रोलिंग ब्लॉक का आयोजन किया है, जिससे रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनों में परिवर्तन होगा।
*ट्रेनों का आंशिक समापन / प्रारंभ:*
1. ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर – हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस की यात्रा में आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारम्भ होगा, जो 23/01/2024, 27/01/2024, और 28/01/2024 को होगा। इन ट्रेनों का आद्रा – हटिया – आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
*ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी:*
1. ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस की यात्रा में 22/01/2024, 23/01/2024, 24/01/2024, और 27/01/2024 को निर्धारित मार्ग चांडिल – पुरुलिया – कोटशिला – मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल – गुंडा बिहार – मूरी होकर चलेगी।