Education

जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए 342 पदों की अधिसूचना जारी**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 की अधिसूचना की घोषणा की है, जिसमें विभिन्न पदों पर कुल 342 रिक्तियों की घोषणा की गई है। जारी की गई जानकारी के अनुसार, उम्मीदवार 1 फरवरी से 29 फरवरी तक अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं, और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 1 मार्च है। प्रारंभिक परीक्षा (PT) की संभावित तिथि 17 मार्च के रूप में निर्धारित की गई है।

 

उपलब्ध पदों में शामिल हैं:

 

– उपसमाहर्ता: 207

– पुलिस उपाधीक्षक: 35

– राज्य कर पदाधिकारी: 56

– कारा अधीक्षक (दो पद)

– झारखंड शिक्षा सेवा (श्रेणी दो): 10

– जिला समादेष: एक

– सहायक निबंधक: आठ

– श्रम अधीक्षक: 14

– प्रोबेशन पदाधिकारी: छह

– उत्पाद निरीक्षक: तीन

 

अधिसूचना में यह भी उल्लेख है कि आयु छूट केवल 2023 की परीक्षा के लिए होगी, और आयोग, प्रशासनिक सुधार, और राजभाषा विभाग के निर्धारित संकल्प के अनुसार उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 1 अगस्त 2017 से गणना की जाएगी, जबकि न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2024 के आधार पर होगी। साथ ही, किसी भी आयु छूट का प्रावधान केवल 2023 की परीक्षा के लिए मान्य होगा।

 

उम्मीदवारों से सलाह दी जाती है कि विस्तृत जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट की जाँच करें।

Related Posts