Health

अंकिता देवी ने पांच बच्चियों को जन्म दिया

अंकिता देवी ने पांच बच्चियों को जन्म दिया

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:चतरा के इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के मलकपुर गांव की सरजू साव का बहु अंकिता देवी ने एक साथ 5 बच्चियों को जन्म दिया है। उसने रांची के रिम्स अस्पताल में सोमवार को बच्चियों को जन्म दिया है। सभी बच्चियां स्वस्थ हैं। NICU में डाक्टरों की देखरेख में हैं। डॉ शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया।

 

इटखोरी के लिए यह अजूबा है। एक महीना पुर्व उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर उसे रांची रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां उसने पांच बच्चियों को एक साथ जन्मदिन दी। रिम्स के महिला एवं प्रसूति विभाग में। बच्चें NICU में डाक्टरों की देखरेख में हैं। डॉ शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया। इटखोरी जिला परिषद सरिता देवी की सहयोग से एक महीना पूर्व इलाज के लिए अंकिता देवी रांची रिम्स भेजा गया था, वहीं सोमवार को पांच बच्चों को जन्म दिया

Related Posts