weather report

*रांची में मौसम में बदलाव: लोहरदगा और रांची में बारिश की संभावना*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: राजधानी रांची सहित लोहरदगा और रांची जिले के कुछ भागों में रविवार सुबह से ही मौसम में बदलाव होने की संकेत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस क्षेत्र में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है।

स्थानीय जनता को चेतावनी देते हुए, मौसम विभाग ने लोहरदगा और रांची जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवा और बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ठंड का असर भी महसूस हो सकता है, और बारिश का एहसास बादल छटने के बाद होगा।

मौसम के इस बदलाव के बावजूद, ठंड का असर न के बराबर रहने की संभावना है। शाम से हल्की ठंड महसूस हो सकती है, और बादल छटने के बाद ठंड का एहसास होगा। जनता से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और आवश्यक सुरक्षा की जांचें।

Related Posts