Crime

टेल्को साउथ गेट के समीप कंटेनर ने बाइक सवार को रौंदा दर्दनाक मौत…

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत टेल्को साउथ गेट के समीप एक कंटेनर ने बाइक सवार को रौंद दिया।जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर की मौत हो गई। मृतक टेल्को BVG कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत था। मृतक का नाम मनोज बताया जा रहा है।जो राहरगोड़ा का निवासी बताया जा रहा है। आगे पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मनोज कुमार टाटा मोटर्स के बीवीजी कंपनी में ठेका श्रमिक थे। गुरुवार को ड्यूटी कर वे घर लौट रहे थे। जैसे ही वे साउथ गेट के समीप पहुंचे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई। हालांकि उनको दुर्घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे।जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल है।वहीं टेल्को थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।बताया जाता है कि जहां दुर्घटना हुई वहां काफी अंधेरा था।

Related Posts