Regional

आनंद विहार जाने वाली ट्रेन का हुआ स्वागत

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा में पहली बार चाईबासा पहुंची पुरी से चलकर आनंद विहार जाने वाली ट्रेन, सिंहभुम की सांसद गीता कोड़ा के साथ चाईबासा वासियों ने किया आनंद विहार ट्रेन का स्वागत,̤ भगवान जगन्नाथ पुरी धाम की यात्रा हुआ सिंहभूम वासियों के लिए सुगम, व्यापारी ,विद्यार्थीओ, असाध्याय रोगियों के लिए भी जिन्हें दिल्ली जाना है उनके लिए जीवन दाईनी का काम करेगी यह ट्रेन
सिंहभूम की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेल मंत्री आर वैष्णव एवं सिंहभूम की लोकप्रिय सांसद गीता कोड़ा का बहुत-बहुत आभार जताया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता , चेंबर के पदाधिकारी, चाईबासा शहर वासी सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।

Related Posts