भाजपा नेता ने फांसी लगाकर जान दी, प्रेमिका और नये विवाह व दुकान टूटने से थे परेशान
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला के मानगो आनंद विहार निवासी कृष्णा यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।वह मानगो मंडल भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री थे। बताया जा रहा है कि प्रेमिका और परिवार वालों द्वारा 1 जून को शादी कराए जाने और दूकान टूटने से परेशान थे।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कृष्णा यादव मानगो में चनाचूर की दुकान लगाते थे। उस दिन पूर्व अतिक्रमण में उनका दुकान हटा दिया गया था जिसको लेकर वह परेशान थे और जमशेदपुर से बाहर गए हुए थे 2 दिन पूर्व वे जमशेदपुर स्थित आनंद विहार घर लौटे थे। उस दौरान वह अपनी प्रेमिका सह पत्नी मानगो पोस्ट ऑफिस रोड लक्ष्मण नगर निवासी रीमा सिंह को वीडियो कॉल करके बात करने का प्रयास किए, लेकिन रीमा सिंह ने उनसे बात नहीं की।दूसरे दिन रीमा सिंह कृष्णा यादव के घर आनंद विहार पहुंची, तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर कृष्णा यादव फंदे में लटके हुए पाए गए। इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। मौके पर दोनों पहुंचे। उस दौरान कृष्णा यादव के परिवार के लोगों ने रीमा सिंह पर आरोप लगाया कि उसके कारण ही कृष्णा ने आत्महत्या कर ली है। मृतक कृष्णा यादव के मामा महेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि रीमा सिंह ने उनके भगना को आत्महत्या के लिए मजबूर की है। जिसके कारण उसकी मौत हुई है। उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस को बताया कि रीमा सिंह पहले से विवाहित है। उसने सोनू चंद्रा नामक व्यक्ति से विवाह की है। उनके भगना कृष्णा यावद को अपने प्रेम जाल में फंसा कर मरने के लिए मजबूर की। दूसरी ओर रीमा सिंह ने पुलिस को बताया कि सोनू चंद्रा से उनका 5 वर्ष पहले अलगाव हो चुका है। कृष्णा यादव ने वर्षा 2012 को मंदिर में प्रेम विवाह किया था। जिससे दो बच्चे हैं। ससुराल पक्ष के लोग उसे एक्सेप्ट नहीं कर रहे थे। इसलिए किराए के मकान में पोस्ट ऑफिस रोड लक्ष्मण नगर में रह रही थी। उनके पति अपने घर आनंद विहार में रह रहे थे। अब ससुराल के लोग जबरन उनके पति कृष्णा यादव का 1 जून को विवाह करने पर तुले हुए थे। इससे वह नाराज थी। उनके पति ने वीडियो कॉल के जरिए बात करनी चाहिए, लेकिन वह रात के समय बात नहीं की। उनके पति विवाह और दुकान टूटने से तनावग्रस्त थे।आज सुबह जब घर पहुंची हैं तो दरवाजा बंद मिला है। आस-पड़ोस के मदद से दरवाजा खोला गया तो, उनके पति फंदे में लटके हुए थे। दूसरी और पुलिस ने कृष्ण यादव के शव को फंदे से उतारकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है