Regional

विश्व महिला दिवस पर संघ ने महिलाओं को किया सम्मानित

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड : पश्चिम सिंहभूम जिला में विश्व महिला दिवस पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, महामंत्री अंतर्यामी महाकुड व संजु गोच्छाईत ने सेल में कार्यरत सेल कर्मी, ठेका श्रमिक तथा सप्लाई महिला मजदूरों को एक समारोह का आयोजन कर विशिष्ट सेवा देने वाले महिला कर्मियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया।

सम्मानित से पूर्व झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने महिलाओं को संबोधित कर कहा कि महिलाएं अब अबला नहीं है।

हर क्षेत्र में महिलाएं अपना हाथ परचम लहरा रही है। यहां तक कि आज भारत देश के राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला हैं। महिलाओं पर शोषण करना बंद करें। महिलाएं अब जाग चुकी है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सम्मानित होने वाली महिलाओं में सीमा पुष्टि, पार्वती दास, नीरू देवी, कुमारी बेहरा, जितेन सूर्या, बासमती देवी इत्यादि महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान इस मौके पर रामा पांडे, अंतर्यामी महाकुड, किशोर सिंह,संजु गोच्छाईत, चंद्रिका खंडाईत, आरती होरो, बासमती देवी, लाली देवी, किरण गोच्छाईत,गौरी गोच्छाईत, लक्ष्मी बड़ाईक सहित अन्य मौजूद थे।

Related Posts