Regional

लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक      

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड : पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित गुवा बीएमएस कार्यालय में भाजपा विधानसभा प्रभारी शंभू हाजरा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक किया गया। बैठक के दौरान शंभू हाजरा ने हर बूथ को जागरूक एवं मजबूत बनाने के लिए लाभार्थी संपर्क अभियान को तेजी से चलाने का दिशा निर्देश दिया। साथ ही अप्रैल माह के कार्यक्रम को लेकर सभी नए एवं पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। आगामी कार्यक्रम को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास,मंगल सिंह गिलुवा, वरिष्ठ कार्यकर्ता रविन्द्र प्रधान, मनोहरपुर विधानसभा प्रभारी गोविन्द पाठक,जमशेदपुर महा नगर प्रभारी किशोर प्रसाद, एससी मोर्चा जिला महा मंत्री रितेश प्रसाद,मंडल मंत्री सागर दास,विनय दास,महिला मोर्चा के मनीषा नायक, मीडिया प्रभारी राज किशन प्रसाद, आईटी सेल सह संयोजक तरुण कुमार पान,प्रभारी रामनाथ समद,विशाल करुवा, राज,राजेश खंडाईत,विनय प्रसाद,विवेक महतो और भी कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद थे।

Related Posts