Crime

गुमला पुलिस के हत्थे चढ़ा,बिहार के 2 लाख का इनामी कुख्यात अपराधी विमलेश यादव

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखण्ड: गुमला पुलिस ने बिहार के कुख्यात अपराधी विमलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर बिहार पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम रखा था।उसे गुमला शहर से पकड़ा गया है।वह नाम बदलकर गुमला शहर में किराये के मकान में रह रहा था। वह बिहार के गया,जहानाबाद, पटना इलाके में सक्रिय था।उसने दो दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। झारखण्ड में भी वह संगठन विस्तार करने की योजना बनाकर गुमला में छिपकर रह रहा था। गुमला एसपी शंभू कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार का कुख्यात अपराधी विमलेश यादव गुमला में छिपा हुआ है। इसके बाद एक पुलिस टीम का गठन किया गया।रणनीति के तहत अपराधी विमलेश को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस कुख्यात अपराधी विमलेश की कुंडली खंगाल रही है।इसके साथ ही झारखण्ड लिंक की भी तलाश कर रही है। अभी उसे गुमला थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार विमलेश यादव गुमला के घाटो बगीचा स्थित शांति नगर में किसी राजेंद्र कुमार के घर में डेढ माह से नाम बदलकर रह रहा था। विमलेश यादव पिता महेश यादव अरवल बिहार का रहने वाला है। विमलेश यादव पर दर्जनों मामले बिहार में दर्ज है।
गुमला पुलिस के अनुसार विमलेश बिहार के कई जिलों में हत्या, लूट, डकैती और कई मामलों में फरार चल रहा था। उस पर बिहार में दर्जनों मामले दर्ज हैं।एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अपराधी विमलेश यादव को गिरफ्तार किया है। विमलेश यादव बिहार के कई जिलों में अपराध की घटना को अंजाम देकर गुमला में नाम बदलकर रह रहा था। गुमला पुलिस ने बिहार के अरवल पुलिस से संपर्क किया। अपराधी विमलेश के बारे में और जानकारी प्राप्त की जा रही है। विमलेश यादव एक गिरोह का संचालन करता था और गिरोह के जरिए बिहार और झारखण्ड में घटनाओं को अंजाम दिलवाता था।पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जायेगा।इसके बाद जरूरत पड़ने पर उसे रिमांड में लेकर फिर से पूछताछ की जायेगी।

Related Posts