Regional

बेगूसराय के दहिया गांव के मंदिर में अधिवक्ता संजय कुमार सिंह ने रामनवमी पर की पूजा, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह है भाजपा के प्रत्याशी

न्यूज़ लहर संवाददाता
बिहार: शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहराने वाले क्षेत्र बेगूसराय जिले में दहिया एक आदर्श गांव , जहां की 90% आबादी शिक्षित है।

यहां के अधिकांश लोग विदेश में काम करते हैं।

वहीं इस क्षेत्र के दहिया गांव में अधिवक्ता संजय कुमार सिंह ने  रामनवमी उत्सव के अवसर पर गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इस संबंध में संजय कुमार सिंह ने बताया कि दहिया गांव में सात सौ के आस -पास  घर है और आबादी चार हजार के लगभग है।

इस गांव ने आईएएस, डाक्टर, इंजीनियर दिए हैं, जो देश के साथ – साथ  विदेश में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

 

इससे इस गांव का मान बढ़ा है।वे भी ऐसी पावन धरा पर पहुंच कर भगवान शंकर और राम भक्त  बंजरग बली का पूजा-अर्चना किए।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में भाजपा प्रत्याशी के रुप केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह है और विरोध में  इंडी गठबंधन के कम्युनिस्ट पार्टी के अवधेश सिंह है।

इससे पूर्व गिरिराज सिंह के विरुद्ध कन्हैया कुमार चुनाव लड़कर  हार गये थे।

Related Posts