weather report

झारखंड लू की भीषण चपेट में, बदला समय: IMD ने जारी किया येलो अलर्ट”

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड : कोल्हान और संताल परगना प्रमंडलों में 19 अप्रैल से तीन दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम कार्यालय ने बुधवार को कहा कि जो जिले प्रभावित होंगे उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं।

मौसम विभाग (IMD) ने 19 से 21 अप्रैल तक राज्य के कोल्हान प्रखंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सराईकेला-खरसावां जिले में लू की चपेट में रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।

 

इसके अलावा राज्य के संथाल प्रमंडल के दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज जिले में भी 20 से 21 तक हिट वेव चलेगा।

लू के कारण आम जनता को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है,

और उन्हें अपने दिनचर्या को इसके अनुसार बदलने का सुझाव दिया गया है।

Related Posts