Crime

मोरहाबादी में तेज रफ्तार गाड़ी ने महिला समेत तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, अनेक घायल 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:राजधानी रांची मोरहाबादी मैदान शाम के पास तेज रफ्तार एक्सयूवी गाड़ी ने कई लोगों को रौंदते हुए सड़क किनारे लोहे के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी।घटना सोमवार की शाम की है। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया।इस घटना में अरुण कुमार नामक व्यक्ति की मौत हुई है।

जबकि, महिला सरिता महतो और संतोष मिश्रा गंभीर रूप से घायल है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक शिव कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार शिव कुमार सुप्रीम कोर्ट में वकील का पुत्र है।पुलिस ने गाड़ी और चालक को कब्जे में ले लिया है।

Related Posts