Politics

झामुमो नेत्री की सड़क दुर्घटना में मृत्यु, पति घायल; स्थानीय चिकित्सक है”

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: सरायकेला खरसावां जिला स्थित चांडिल के टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर शुक्रवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में झामुमो नेत्री की मौत हो गई, जबकि उनका पति दुर्घटना में घायल हो गए। हारूडीह निवासी डॉ तारापद महतो अपनी पत्नी मल्लिका महतो के साथ जमशेदपुर जाने के लिए बाइक से निकले थे। उनके गांव से निकलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करते समय उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। इस हादसे में मल्लिका महतो की मौत हो गई, जबकि उनके पति डॉ तारापद महतो घायल हो गए।

डॉ तारापद महतो स्थानी स्पंज आयरन कंपनी में चिकित्सक है, जबकि उनकी पत्नी मल्लिका महतो झामुमो की सक्रिय नेता थी। घायल डॉ तारापद को स्थानीय क्लिनिक में इलाज के लिए ले जाया गया है।

सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की गई है। मृतका की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेजा गया है, जबकि अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

दुर्घटना के स्थान को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित करते हुए स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को मजबूत करने की मांग की है।

Related Posts