National

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख

न्यूज़ लहर संवाददाता
नई दिल्ली:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के बालेश्वर में एक दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मेरा दिल शोक संतप्त परिवारों के लिए जाता है। मैं बचाव कार्यों की सफलता और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। साथ ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।

Related Posts