घाटशिला में घातक हादसा: 23 घायल, गाड़ी चालक फरार**

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला में शुक्रवार की सुबह, घाटशिला थाना क्षेत्र के काशिदा ओवर ब्रिज पर एक तेज रफ्तार पिकअप वैन वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 23 लोग घायल हो गए, जिन्हें घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए हैं।
हादसे का पता लगते ही सामाजिक कार्यकर्ता मुनमुन पांडे अस्पताल पहुंची और घायलों का उपचार शुरू किया। उन्होंने अस्पताल में मदद के लिए एंबुलेंस भेजी और घायलों को उपचार के लिए अन्य अस्पतालों में भेजा।
हादसे में घायलों में गणेश भूमिज, हेकिन मुंडा, परिमल मुंडा, गोपीनाथ मुंडा, कृष्ण मुंडा, मूत्रा सबर, राजेन मुंडा, अनिल सिंह, बिमल मुंडा, परिमल मुंडा, मंगल मुंडा, लालसिंह मुंडा, चामतू सरदार, चुनाराम भूमि, मोहन भूमीज, रंजीत मुंडा, अरुण सरदार, भाभतो सिंह, बैधनाथ मुर्मू, और मंगल सरदार शामिल हैं।
पुलिस ने घटना का जांच शुरू कर दी है और चालक की खोज जारी है। घटना की पूरी जांच के लिए उपाधीक्षक से भी बातचीत की जा रही है। इस हादसे के पीछे वास्तविक कारणों की जांच भी की ज रही है।