Crime

Bihar News:बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से झुलसे

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

बिहार : रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को वज्रपात से 5 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग बुरी तरह झुलसे हैं। गोटपा नहर पुल के पास आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की जान गई। मृतकों की पहचान अरबिंद साह (35) और ओम प्रकाश कुमार (40) के रूप में की गई है।

मोहनी गांव में वज्रपात से 8 वर्षीय अभिषेक कुमार की मौत हुई। वह मूल रूप से बक्सर जिले के धनसोइ थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव निवासी मुन्ना सिंह का पुत्र था। वह अपने फूफा मोहनी निवासी उमेश यादव के घर रह कर बिक्रमगंज में पढ़ता था।निंगा गांव में सड़क निर्माण में लगे एक मजदूर की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। मृतक की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा गांव निवासी सुनील कुमार (23) के रूप में की गई है।

 

Related Posts