Crime

Madhaya Pradesh News:मध्यप्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 महिलाओं की मौत, 10 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

मध्य प्रदेशः छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बोलेरो पलटने से तीन महिलाएं काल के गाल में समा गई। जबकि घटना में 10 लोग हुए है। जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह पूरी घटना उमरेड थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, मोआरी खदान के पास मोड पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में वाहन में सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 10 लोगों के घायल होने की खबर है। यह सभी सारनी से रामकोना जा रहे थे। तभी हिंगलाज से नागलवाड़ी रोड पर हादसे का शिकार हो गए।घटना की सूचना पर उमरेड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मौत से बोलेरो में फंसे लोगों को निकाला गया। सभी घायलों को परासिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं उमरेड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Posts