Crime

Jharkhand News:बागबेड़ा फायरिंग मामले में जमशेदपुर में पांच गिरफ्तार: मोनू पर फायरिंग के मामले में मो. चांद व नीरज दुबे समेत तीनों को हिरासत में लिया गया”

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित”जमशेदपुर के बागबेड़ा फायरिंग मामले में मोनू पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बीते दिनों मुख्य साजिशकर्ता कन्हैया सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मोनू पर फायरिंग करने वाले मो. चांद को भी बिहार के आरा से गिरफ्तार किया है। वहीं, एक और आरोपी नीरज दुबे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के मुताबिक, कन्हैया सिंह को गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस की एक टीम मो. चांद की तलाश में बिहार गई हुई थी। बिहार के आरा से मो. चांद और पश्चिम बंगाल से नीरज दुबे को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारियों के साथ, मानगो में गुड्डू पांडे के घर पर फायरिंग करने वाले सिंटू सिंह और दो अन्य भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद से पुलिस जारी है और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए काम कर रही है।”

 

Related Posts