पुलिस को फिर मिली सफलता, जंगल से हुए आईडी बम बरामद, किए गए नष्ट
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:पश्चिम सिंहभूम जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोइलकेरा थाना क्षेत्र में रविवार को प्रतिबंधित संगठन माओवादी नक्सलियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए 10 किलो के दो अलग-अलग बम और एक आईडी बम बरामद किया गया है। बरामद बमों में 5-5 केजी के दो बम शामिल है। जिसे पुलिस ने जंगल में नष्ट कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में नक्सलियों पर चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को गोइलकेरा थाना क्षेत्र मारादिरी से कुईडा के बीच जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सफलता मिली।यहां 5 -5 केजी के दो प्रेशर बम और एक आईडी बम को बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों को जंगल में नष्ट कर दिया है। इस अभियान में चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर ,कोबरा 209, 203 बटालियन सीआरपीएफ के 197,193,174,157,1 34,6 0,07 ,5 बम निरोधक दस्ता, सीआरपीएफ60 बटालियन और झारखंड जगुआर शामिल थे।