Politics

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने पद से दिया इस्तीफा

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घाटशिला आगमन से पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने बड़ा कदम उठाया है।इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा निवासी एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने प्रदेश प्रवक्ता पद से त्यागपत्र दिया है।इस आश्य का पत्र लिखकर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को सूचित किया है। जिसमें उन्होंने अपना दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि छह माह से भाजपा के स्थानीय सुनियोजित तरीके आयोजित कार्यक्रम से अलग रखकर अपमानित किया जा रहा है।

इतना ही नहीं पूर्वी सिंहभूम जिला के मेरे समर्थकों को भी अपमानित किया जा रहा है।

इस संबंध में आपको और प्रदेश संगठन को लगातार सूचना देने के बाद भी समस्या का हल नहीं किया गया।इसलिए अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।

Related Posts