मानगो में अपराधी ने अभिषेक मिश्रा को गोली मार किया घायल
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के मानगो सहारा सिटी में रविवार की शाम एक अपराधी ने अभिषेक मिश्रा को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। अभिषेक को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मानगो सहारा सिटी में एक डिलीवरी ब्वाय समान पहुंचाने आया हुआ था।इस दौरान किसी को सामान पहुंचाने गया था वहां उसका डिलीवरी को लेकर किसी से विवाद हो गया। विवाद करने वाले व्यक्ति ने अपने कमर से पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। उस दौरान डिलीवरी बॉय के पास खड़े अभिषेक मिश्रा के छाती में गोली जा कर लग गयी। इससे अभिषेक मिश्रा घटनास्थल पर ही गिरकर तड़पने लगा। सूचना पाकर आसपास के लोग जमा हो गए। वही परिवार के लोग भी पहुंचे और अभिषेक मिश्रा को उठाकर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां अभिषेक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गोली पसली में फंसे होने की बात बताई जा रही है। सूचना पाकर पुलिस भी गोली चलाने वाली की गिरफ्तारी में लग गई है।