Crime

चाईबासा पुलिस ने 2096 किलोग्राम अफीम डोडा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा पुलिस मादक द्रव्य संबंधी अपराधों से निपटने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि डोडा अफीम लेकर एक ट्रक टेबो थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाला है। पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देशानुसार एक छापामारी दल का गठन किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर के नेतृत्व में आवश्यक कार्रवाई हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया।

*घटना विवरण:*
चेकिंग के क्रम में टाटा कंपनी का ट्रक संख्या RJ-19GJ-0**1 की तलाशी के दौरान गाड़ी के बाहरी व ऊपरी भाग में 3216 खाली जूट का बोरा तथा 415 टीन का खाली डब्बा मिला, जिसके नीचे छुपाकर 135 प्लास्टिक के बोरों में 2096 किलोग्राम अफीम डोडा मिला। इसकी कीमत लगभग तीन करोड़ चौदह लाख रुपये आंकी गई है। यह अफीम डोडा उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश होते हुए राजस्थान तक ले जाने की योजना थी। ट्रक चालक तथा खलासी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में ट्रक से 5,00,000/- (पांच लाख) रुपये नगद भी बरामद हुए।

*मामला दर्ज:*
इस संबंध में टेबो थाना काण्ड संख्या 07/2024 दिनांक 26.05.2024 धारा 15 (सी)/18/25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

*गिरफ्तारी:*
1. मियू खान, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता मूसे खान, पता भीखोड़ाई पो० भीखोड़ाई, थाना फलसुंड, जिला जैसलमेर, राज्य राजस्थान।
2. राकेश कुमार, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता दीनदयाल वैष्णव, पता ग्राम पंचायत अगर्या, थाना बकानी, जिला झालावर, राज्य राजस्थान।

*जप्त सामान:*
1. 135 प्लास्टिक के बोरों में कुल 2096 किलोग्राम डोडा (अनुमानित मूल्य लगभग 3 करोड़ 14 लाख रुपये)।
2. 5,00,000/- (पांच लाख) रुपये नगद।
3. टाटा कंपनी का ट्रक संख्या RJ-19GJ-0**1।
4. तीन स्मार्ट मोबाइल (Redmi, iPhone, एवं VIVO कंपनी के)।
5. जूट का बोरा 67 बंडल, प्रत्येक बंडल में 48 पीस बोरा (कुल 3216 बोरा)।
6. टीन के खाली डब्बे 415 पीस।

*छापामारी दल:*
1. पारस राणा, सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर।
2. अमित आनंद, सहायक पुलिस अधीक्षक (प्र०)।
3. प्रदीप कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (प्र०)।
4. पु०अ०नि० बिक्रान्त मुंडा, थाना प्रभारी टेबो थाना।
5. पु०अ०नि० अंकित कुमार, थाना प्रभारी कराईकेला थाना।
6. सशस्त्र बल के आ0/981 पंचू मिंज।
7. आ0/387 कृष्णा उरांव।
8. आ0/1520 कार्तिक लोहरा (तीनों टेबो थाना)।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के माध्यम से चाईबासा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है और मादक द्रव्य तस्करी के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया है।

Related Posts