Regional

गुवा में 72 घंटे का हुआ श्री -श्री अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन का शुभारंभ

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित गुवा के कच्छी धौड़ा में 72 पहर का श्री -श्री अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन का शुभारंभ सोमवार को संकीर्तन कॅमेटी के लोगों ने पूजा पाठ कर नारियल फोड़कर किया। श्री – श्री अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन में बंगाल, ओडिशा और झारखंड से आए कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। यज्ञ और संकीर्तन का आयोजन कच्छी धौड़ा कॅमेटी ने किया है। इस दौरान विधिवत पूजा-अर्चना कर लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में कच्छी धौड़ा कमेटी की ओर से मनीष ठक्कर, राजू चौबे, मिलन ठक्कर, पंकज सेठिया, बबलू मिश्रा, निवेश, दयालाल ठक्कर, मनमोहन चौबे, नरेश चौबे, रामनाथ प्रसाद,धूना झा,सुरेश प्रसाद, पुचू,मिकु ठक्कर, बंटी ठक्कर, संजय अग्रवाल,गोलु अग्रवाल सहित समाजसेवीओं का योगदान रहा।

Related Posts