Crime

गिरिडीह: 40 गौवंश को तस्करों से मुक्त कर पुलिस ने जब्त किया कंटेनर*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:गौ तस्करों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस लगातार अभियान चला रही है। रविवार की रात भी निमियाघाट पुलिस ने गुप्त सूचना पर 40 गौवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। गिरिडीह एसपी दीपक कुमार को मिली गुप्त सूचना पर निमियाघाट पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है। हालांकि, गौ तस्करी में जुड़े तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने कंटेनर से करीब 40 गौवंश को कत्लखाना जाने से पूर्व मुक्त कराया है। बताया जाता है कि यह कंटेनर कोलकाता जाने के लिए निकला था।

*बिहार में गौ को लोडकर कोलकाता जा रहा था कंटेनर*

एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा जब्त कंटेनर (आरजे 10 जीबी 5809) बिहार स्थित मोहनिया से लोड हुआ था। मोहनिया में बड़े पैमाने पर गौ तस्करी चल रही है। मोहनिया से लोड होकर गाड़ी को झारखंड के रास्ते कोलकाता भेजा जा रहा था। लेकिन, समय पर सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई कर कंटेनर को पकड़ लिया। इस कार्रवाई में गाड़ी मालिक सह चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक का नाम शहनवाज खान है।

*निमियाघाट पुलिस ने अब तक 1400 गोवंश कराया है मुक्त*

गिरिडीह एसपी ने कहा कि निमियाघाट पुलिस की गौ तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। तस्करी की सूचना पर पुलिस तुरंत कार्रवाई कर गायों को मुक्त करा रही है। उन्होंने कहा कि निमियाघाट पुलिस ने अब तक 1400 से अधिक पशुओं को तस्करों के चंगुल से मुक्त कर सकुशल अपने कब्जे में लिया है। पुलिस की यह सक्रियता और त्वरित कार्रवाई सराहनीय है।

Related Posts