Regional

युसिल नरवा पहाड़ माइंस में ठेका मजदूरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जादूगोड़ा में झारखंड ठेका मजदूर यूनियन के बैनर तले युसिल नरवा पहाड़ माइंस में कार्यरत ठेका मजदूर दूसरे दिन भी संपूर्ण रूप से हड़ताल पर हैं। मजदूरों की मुख्य मांगे निम्नलिखित हैं:

1. मासिक बकाया वेतन का भुगतान।
2. अर्जित अवकाश 2023 की बकाया राशि का भुगतान।
3. विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगारों को यूसीआईएल संवेदक के अधीन वाहनों में बहाल करना।
4. यूरेनियम अयस्क ढुलाई के हाईवा चालकों को कम वेतन देना, 8 घंटे के बजाय 12 घंटे काम करवाना, और वेतन में कटौती।

हड़ताल में भाग लेने वाले प्रमुख मजदूर नेता और उपस्थित मजदूर साथी निम्नलिखित हैं:
– ठेका मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुधीर सोरेन
– महासचिव विद्यासागर दास
– विस्थापित कमेटी के अध्यक्ष बुधराई किस्कू
– सुनील हांसदा
– मोचीराम सोरेन महासचिव
– चैतन मारडी
– बलिया मुर्मू
– लखन मुर्मू
– फुरलई मार्डी
– बाबूराम सोरेन
– दशरथ मुर्मू
– सुशांत कुंडू
– पृथ्वी टुडू
– राम मुखी
– सोनाराम सोरेन
– लोबो मराडी
– हराधन कर्मकार
– कालीचरण कर्मकार
– धार मार्डी
– बाबूलाल सरदार
– बर्मा करवा
– अमन करवा
– वीरेंद्र सिंह
– जगन टुडू
– गुड्डू दास
– देव दुलाल दास
– सुशील सरदार
– दुख मुर्मू
– शेखर मुखी
– बरसा हांसदा
– शंकर सोरेन
– बापी नमता

मजदूरों ने पहले भी अपनी समस्याओं को माइंस प्रबंधन के समक्ष उठाया था, लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। अंततः, 10 जून को मजदूर हड़ताल पर चले गए। इसके बाद दिन के 11:00 बजे वार्ता के लिए मजदूरों को आमंत्रित किया गया और आश्वासन मिला कि 12 जून तक सभी मुद्दों का समाधान कर दिया जाएगा, लेकिन प्रबंधन इसमें असफल रहा। इस कारण मजदूर 13 जून से पुनः हड़ताल पर चले गए हैं।

इस हड़ताल के चलते युसिल नरवा पहाड़ माइंस का कार्य प्रभावित हो रहा है, और मजदूर अपनी मांगों के पूरा होने तक हड़ताल जारी रखने का संकल्प लिया है।

Related Posts