Regional

जमशेदपुर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया बकरीद का त्यौहार**

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में मुसलमानों के पवित्र त्यौहारों में से एक बकरीद आज शहर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। सोमवार को निर्धारित समय के तहत शहर के ईदगाह और मस्जिदों में सामुदायिक रूप से नमाज अदा की गई और लोगों ने एक-दूसरे को बकरीद की शुभकामनाएं दी। बता दें कि ईद के 70 दिन बाद ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनाया जाता है।

इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। मुस्लिम समाज के लोगों के लिए बकरीद का त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण होता है। बकरीद मनाने के पीछे हजरत इब्राहिम के जीवन से जुड़ी एक बड़ी घटना है। मान्यता के अनुसार, बकरीद के दिन सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी दी जाती है।

इधर बकरीद को लेकर पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद रहा। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। बकरीद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर कुर्बानी का फर्ज निभाया। वहीं जिला प्रशासन की तैयारियों की सराहना भी की।

Related Posts