Regional

डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत, बकरी चराने के दौरान नहाने लगे थे बच्चे

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर स्थित डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी है।डूबने वाले बच्चों की उम्र सात से 13 साल के बीच है।बच्चों के डूबने की यह घटना नया खाड़ स्थित बभनी खाड डैम में घटी है।घटना के बाद इलाके में मातम छाया हुआ है। गांव के लोग इसे भूतिया डैम बता रहे हैं।इसी डैम में कुछ दिन पहले 6 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है।

पूरा घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चे डैम के आसपास के रहने वाले थे। वे सभी सुबह से ही डैम के नजदीक बकरी चराने गए हुए थे। इसी दौरान तीनों बच्चे डैम में नहाने उतर गए। बच्चों को डैम की गहरायी का अंदाजा नहीं रहा। नहाते-नहाते वे डैम के गहरे हिस्से में चले गए। बच्चों को डूबता देख स्थानीय महिला ने शोर मचाया. महिला की शोर सुन कर आसपास के लोग डैम पहुंचे और बच्चों को बचाने की कोशिश की। पर वे सफल नहीं हो सके। बच्चों की मौत डूबने से हो गयी।
इन की हुई मौत
अंकज उरांव (7 वर्ष) – पिता मुन्ना राम – जंगीपुर नगर उंटारी थाना, सोनू उरांव (9 वर्ष) – पिता मुन्ना उरांव – कुशमाहा गढ़वा थाना, रूपा कुमारी (13 वर्ष) – पिता जवाहर उरांव – जंगीपुर।

रो कर हुआ बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग डैम किनारे पहुंचे। डूबे हुए बच्चों को स्थानीय लोगों ने निकाला। इस घटना के बाद डैम के नजदीक के जंगीपुर और नया खाड़ गांव में मातम छा गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस डैम में कुछ दिन पहले की छह लोगों की मौत डूबने से हो गयी थी। आब लोग इस डैम को भूतिया डैम के नाम से पुकारने लगे हैं।

Related Posts