Regional

विश्व हिन्दू परिषद ने जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ जी की मूर्ति का किया विसर्जन

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर की ओर से श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा जी के खंडित मूर्ति का विसर्जन सोनारी दोमुहानी नदी में किया गया।
यह मूर्ति 1991 में पुरी के शंकराचार्य जी के शिष्यों द्वारा निर्मित की गई थी और केन्द्रीय विश्व हिंदू परिषद के द्वारा निर्धारित जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम के तहत बनाया गया था। उस समय के बिहार राज्य में यह रथ यात्रा बहरागोड़ा चितेश्वर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कर पुरे बिहार में संगठन के द्वारा भ्रमण कराया गया था, जो कि बिहार के भभुआ में समापन किया गया था। करीब 5500 किलोमीटर का यह यात्रा तय हुआ था और इसका संचालन बिहार प्रदेश सहमंत्री स्व• बीरेन्द्र गुप्ता जी कर रहे थे।


आज के विसर्जन समारोह में विश्व हिन्दू परिषद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें प्रदेश प्रमुख मंदिर अर्चक पुरोहित देवेन्द्र गुप्ता, प्रदेश धर्माचार्य सह प्रमुख अवतार सिंह गाँधी, विभाग सेवा प्रमुख अरूण सिंह, विभाग सेवा सह प्रमुख दीपक वर्मा, महानगर से सेवा प्रमुख जीतेन्द्र प्रमाणिक, मंत्री च॔द्रिका भगत, धर्म यात्रा महासंघ हर्ष यादव, धर्म प्रसार सह प्रमुख महानगर विवेक सिंह, विशाल यादव बजरंग दल, आदित्य वर्मा सोनारी उपाध्यक्ष, भीम अग्रवाल अध्यक्ष गोविंदपुर, अमित सिंह बिरसानगर, देवव्रत बिरसानगर, शेखर कुमार गोविंदपुर, राजेश यादव गोविंदपुर और सैकड़ों कार्यकर्त्ता शामिल थे।


विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर ने इस कार्यक्रम के माध्यम से श्री जगन्नाथ जी की मूर्ति का विसर्जन किया और हिन्दू धर्म एवं संस्कृति के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त की।

Related Posts