Sports

2nd हॉकी इंडिया जूनियर ईस्ट ज़ोन हॉकी चैंपियनशिप 2024, में झारखंड महिला टीम विजेता और पुरुष टीम उपविजेता बना*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

पश्चिम बंगाल:14 से 21 जुलाई 2024 तक कोलकाता पश्चिम बंगाल में आयोजित 2nd हॉकी इंडिया ईस्ट ज़ोन जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2024 में हॉकी झारखंड महिला टीम विजेता तथा पुरुष टीम उपविजेता बने।झारखंड महिला टीम ने आज फाइनल मैच में मेजबान पश्चिम बंगाल को पेनाल्टी शूटआउट में 4=3 से पराजित कर चैंपियन बनी, मैदानी खेल में दोनो ही टीम 1=1 गोल की बराबरी पर रही थी। झारखंड पुरुष टीम का फाइनल मैच ओडिशा के साथ हुआ ,जिसमे झारखंड टीम 2=0 से पराजित होकर उपविजेता बनी।

झारखंड टीम के विजेता और उपविजेता होने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह सहित खेल विभाग और हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई दी है।

Related Posts