Law / Legal

झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ऋषिकांत कुमार का असामयिक निधन

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

रांची:झारखंड उच्च न्यायालय के प्रतिष्ठित अधिवक्ता ऋषिकांत कुमार का असामयिक निधन हो गया। वे हाल ही में ब्रेन हेमरेज के कारण मोदी सेवासदन में भर्ती हुए थे,

जहां उनका उपचार चल रहा था।

ऋषिकांत कुमार ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मामलों में योगदान दिया और कानूनी समुदाय में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनके निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि समस्त न्यायालय और अधिवक्ता समाज में शोक की लहर है।

उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और पुत्री हैं।

इस कठिन समय में उनके परिजनों को सहानुभूति और समर्थन की आवश्यकता है।

Related Posts