Regional

दलमा इको सेंसेटिव जोन में स्थित 176 मकानों/प्रतिष्ठानों को झारखंड सरकार ने भेजा नोटिस

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

रांची:झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने दलमा इको सेंसेटिव जोन के अंतर्गत आने वाले करीब 176 मकानों/प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजा है। इन मकानों/प्रतिष्ठानों को अलग-अलग तारीखों में अपना पक्ष रखने को कहा गया है।

 

नोटिस में क्या कहा गया है

 

नोटिस में कहा गया है कि पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1988 की धारा 19 (बी) के अंतर्गत इन मकानों/प्रतिष्ठानों को सुनवाई के लिए बुलाया गया है।यह नोटिस उप वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, गज परियोजना, जमशेदपुर -सह-संयोजक, निगरानी समिति, दलमा इको सेंसेटिव जोन दलमा वन्यप्राणी आश्रयणी के द्वारा जारी किया गया है।

 

नोटिस में कहा गया है कि ये मकान/प्रतिष्ठान पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 और वन अधिनियमों के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। अगर वे नहीं आते हैं तो पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और वन अधिनियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

 

पक्ष रखने की तारीखें

 

पहले लिस्ट के 86 मकानों के लिए 7, 8 और 10 जुलाई को और दूसरे लिस्ट के 91 मकानों के लिए 16 और 17 अगस्त को अपना पक्ष रखना है। इन मकानों/प्रतिष्ठानों में डिमना, बालीगुमा, पारडीह, आसनबनी और शहरबेड़ा के लोग शामिल हैं।

Related Posts