Regional

टाटा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखण्ड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित स्थानीय टाटा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल , नोवामुंडी में 15 अगस्त को 78 वे स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया | बतौर मुख्य अतिथि कमर तौहीद (चीफ एच.आर.बी.पी. टाटा स्टील) ने विशिष्ट अतिथि डॉ० विनोद सिंह (आई स्पेशलिस्ट, टी.एम.एच. नोवामुंडी) डॉ० ए. एस. चटर्जी (मेडिसिन स्पेशलिस्ट) तथा निसार अहमद (समाज सेवी एवं शिक्षाविद) के साथ झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की | विद्यालय की संगीत मंडली ने संगीत शिक्षक अरविंद ठाकुर के नेतृत्व में राष्ट्रभक्ति गीत की प्रस्तुति दी|

 

नन्हे मुन्ने बच्चों की टोली ने विभिन्न प्रकार के नृत्य – नाटिकाओं के द्वारा राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया | लघु नाटिका के माध्यम से वनस्पति संरक्षण का सन्देश भी दिया गया | मौके पर डी.ए.वी. नेशनल स्पोर्ट्स ,क्लस्टर लेवल के विजेताओं को सम्मानित किया गया | कराटे में अनिकेत मंडल (अंडर-19) को सिल्वर, अप्सरा कुमारी (अंडर-14) को गोल्ड , सुमित प्रधान (अंडर-17) को गोल्ड, प्रीती पात्रा (अंडर-19) को गोल्ड एवं शिवांगी घाले (अंडर-17) को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया | बॉक्सिंग में जयंत दास (अंडर-17) को ब्रॉन्ज , राहुल बोबोंगा (अंडर-17) को सिल्वर एवं गणेश केराई (अंडर-17) को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया | एथलेटिक्स में आलोक गुप्ता (अंडर-19) को ब्रोंज, अनन्या कुमारी (अंडर-14) को ब्रांच, रसराज बोबोंगा (अंडर-19) को ब्रोंज, जीत चातोम्बा (अंडर-17) को सिल्वर ,पायल कुमारी (अंडर-17) को गोल्ड और सिल्वर, इशिका बेहरा (अंडर-17) को गोल्ड और सिल्वर, मोयनाक सिंह (अंडर-17) को गोल्ड और सिल्वर तथा अनीस साहू (अंडर-19) को गोल्ड से सम्मानित किया गया |शतरंज (अंडर-19) में विजेता टीम जिसमें मयंक पाठक ,श्याम सुंदर चौधरी, दिव्यांश और सर्वस्व नारायण थे ,को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया | बैडमिंटन (अंडर-19) वर्ग में सुशांत सिंह, आदित्य नारायण ,दिव्यांशु कश्यप मिश्रा और राजवीर सिंह की टोली को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया | बास्केटबॉल (अंडर-19) वर्ग में आदित्य कृष्णा ,वैभव , रसराज बोबोंगा ,अमरजोत ,सुजल गुप्ता ,विराज वर्मा और अनीश साहू के टीम को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया | रिले रेस (4 * 100) मी० प्रतियोगिता में अनीश साहू, आलोक गुप्ता ,रसराज बोबोंगा और जीत चातोम्बा की टीम को ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया गया |

एस ओ एफ प्रतियोगिता (गत सत्र -2023 -24) के लिए प्रत्यूष कुमार मिश्रा (कक्षा- 5) को प्रमाणपत्र और ₹500 का गिफ्ट वाउचर, सायन घोष (कक्षा – 8), श्रीजा पाल (कक्षा – 9 ) अदिति सिंह (कक्षा- 9) , सर्वस्व नारायण (कक्षा – 10) को गणित विषय में प्रमाणपत्र और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया |

विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भूयान ने आज के दिन की महत्ता पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि यूरोपीय व्यापारियों ने 17वीं सदी से ही भारतीय उपमहाद्वीप में पैर जमाना आरम्भ कर दिया था। अपनी सैन्य शक्ति में बढ़ोतरी करते हुए ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने 18वीं सदी के अन्त तक स्थानीय राज्यों को अपने वशीभूत करके अपने आप को स्थापित कर लिया था। 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बाद भारत सरकार अधिनियम 1858 के अनुसार भारत पर सीधा आधिपत्य ब्रिटेन की राजशाही का हो गया। दशकों बाद 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस निर्माण हुआ। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद का समय ब्रितानी सुधारों के काल के रूप में जाना जाता है जिसमें मोंटेगू-चेम्सफोर्ड सुधार गिना जाता है लेकिन इसे भी रोलेट एक्ट की तरह दबाने वाले अधिनियम के रूप में देखा जाता है जिसके कारण भारतीय समाज सुधारकों द्वारा स्वशासन का आवाहन किया गया। इसके परिणामस्वरूप महात्मा गांधी के नेतृत्व में असहयोग और सविनय अवज्ञा आंदोलनों तथा राष्ट्रव्यापी अहिंसक आंदोलनों की शुरूआत हो गयी।द्वितीय विश्व युद्ध में भारत की सहभागिता, कांग्रेस द्वारा असहयोग का अन्तिम फैसला लिया गया | 1947 में स्वतंत्रता के समय तक राजनीतिक तनाव बढ़ता गया। अंततः हमें स्वतंत्रता की प्राप्ति हुई|

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमर तौहीद ने कहा कि डी.ए.वी. और टाटा स्टील सतत मूल्य का संवर्धन करता है और जब यह दोनों एक साथ आता है तो महाशक्ति का रूप धारण करके हरियाली, विकास और समृद्धि फैलाती है | डी.ए.वी. नोवामुंडी भी टाटा स्टील के सानिध्य में यही सब कर रहा है जो चर्चा एवं गर्व का विषय है |कार्यक्रम की व्यवस्था को दुरुस्त रखने में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्क्ष्केत्तर कर्मचारी गण मुस्तैद दिखे| मंच सञ्चालन कक्षा – 9 के प्रग्यांश्री एवं शताक्षी ने किया | कार्यक्रम की समाप्ति शिक्षक अरविंद ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन द्वारा की | अभिभावक गणों की भी अच्छी उपस्थिति रही | सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत बच्चे अपने-अपने हाथों में तिरंगे झंडे के साथ दिखाई दिए |

Related Posts