Crime

लो एक और गवाह आया सामने,मां जैसी भाभी के आबरू से खेलने वाले ब्लैकमेलर स्वयंभू पत्रकार विनोद सिंह का खोला पोल

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में ब्लैकमेलर स्वयंभू पत्रकार गिरोह बनकर धन उगाही कर रहे विनोद सिंह के कुकर्म को बताने वाला एक और गवाह सामने आया है।वह और कोई नहीं इस कुकर्मी का अपना रिस्तेदार है,जो यूपी बलिया का रहने वाला है।

अब तक न्यूज़ लहर स्वयंभू पत्रकार बन कर गिरोह के साथ ब्लैक मेलिंग कर रहे विनोद सिंह और उसके साथियों की सच्चाई साक्ष्य के साथ अपने सुधि पाठकों के सामने रखता आ रहा है। जबकि ब्लैकमेलर विनोद सिंह प्रति दिन अपने नेचर के तहत षड्यंत्र रच कर लोगों को फंसाने के प्रयास में लगा रहता है। अब वह न्यूज़ लहर के समाचारों को झूठा बताने के लिए अफवाहें और फर्जी साक्ष्यो को फैला रहा है। जबकि इससे पहले अंक में अविनाश शर्मा के विरुद्ध मुकदमा की कॉपी  समाचार के माध्यम से सुधी पाठकों के समक्ष रखा जा  चुका है। साथ ही इन ठगों को चुनौती भी दी थी कि इस सच को झूठला कर दिखाएं। वही विनोद सिंह की भाभी रेखा सिंह ने न्यूज़ लहर को बताया था कि वर्ष 1990 को 7 मई के दिन अपनी बड़ी भाभी नयनतारा के साथ  बिनोद सिंह ने बदसलूकी की थी। जिसके कारण वह अपने शरीर में आग लगा ली थी। मरने से पहले उसने अपने फुआ सास को बताया था कि विनोद सिंह ने उसके साथ कुकर्म किया है। अब वह जीने के लायक नहीं है। यह कहते हुए उसने अपने शरीर पर केरोसिन तेल डालकर आग लगाई थी। उसे इलाज के लिए टाटा मैन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 8 मई को नयनतारा की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद विनोद सिंह उसके बाप कुंवर सिंह सहित घर के सभी लोग भाग खड़ा हुए थे।

 

 

यह बात पहले रेखा सिंह ने बताई अब यूपी बलिया के रहने वाले शमशेर बहादुर सिंह जो विनोद सिंह के रिश्तेदारी में चचेरा भाई लगते हैं ,उन्होंने न्यूज़ लहर को बताया कि नयनतारा की मौत की सूचना पर वे जमशेदपुर पहुंचे थे। इस दौरान घर के लोगों ने और पड़ोसियों ने उन्हें बताया था कि विनोद सिंह ने ही अपनी भाभी के साथ कुर्कम किया था। जिसके कारण नयनतारा ने अपने शरीर में आग लगाकर जान दे दी। शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि इस घटना के दौरान परिवार के लगभग सभी लोग घर छोड़कर भाग खड़े हुए थे। बाद में  बिनोद सिंह ,पिता कुँवर सिंह एवं अन्य   लोग गिरफ्तार होकर जेल गए थे और बहुत दिन तक जेल में रहे। उनके चाचा कुंवर सिंह टाटा स्टील कंपनी में गुंडा पार्टी में काम करते थे और उन्होंने पुलिस विभाग को अच्छी भली सेवा करके  मामला से अपने परिवार को बचा लिया था। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को सख्त निर्देश दिया  था कि नयनतारा के मौत से संबंधित कोई भी बातें पुलिस को नहीं बताई जाए। शमशेर बहादुर सिंह बताते हैं कि जमशेदपुर में रहने के दौरान वे मानगो में रहने वाले विनोद सिंह के रिश्तेदार जेएमएम के नेता निराला के घर गए थे। यहां निराला ने भी सारी सच्चाई बताई थी। जिसमें निराला ने उन्हें बताया था कि विनोद सिंह ने अपने भाभी के साथ कुकर्म किया है। जिसके चलते उसने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है।
इस घटना की सच्चाई जान कर वे अपने गांव बलिया चले आए।वे विनोद सिंह जैसे कुर्कमी के घर का पानी तक पीना नहीं चाहते हैं। उन्होंने बताया कि अगर नयनतारा के मौत से संबंधित जानकारी पुलिस चाहेगी, तो वे सब कुछ बताने के लिए तैयार है।
कम पढ़े लिखे जाहिल स्वयंभू पत्रकार और ब्लैकमेलर विनोद सिंह अपने को छुपाने के लिए भेड़ के खाल में छुपे भेड़िया बन बैठा है।वह अपने भाभी के साथ कुकर्म करने के बाद भी समाज में सीना ताने घूम रहा है। कुछ लोग उसे अपने लाभ के लिए संरक्षण दे रहे हैं। ऐसे समाज के कोढ़ को समाज से बहिष्कृत करने की आवश्यकता है। इनके काली करतूतों का साक्ष्य आपके पास है, तो न्यूज़ लहर अनुरोध करता है कि आप जिला प्रशासन को सच्चाई से अवगत कराएं या न्यूज़ लहर को बताएं। आप की कहानी को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा।

Related Posts