Regional

लापता एयरक्राफ्ट की खोज में नौसेना उतरेगी, रांची पहुंचेगी 15 सदस्यीय टीम**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

**रांची:** जमशेदपुर से उड़ान भरने के बाद लापता हुए एयरक्राफ्ट की खोज में अब नौसेना की मदद ली जाएगी। इससे पहले, एनडीआरएफ की टीम ने डिमना लेक और सरायकेला-खरसावां जिले के पड़ा क्षेत्र में व्यापक खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार को जिला प्रशासन ने पड़ा क्षेत्र में विमान की तलाश की, लेकिन वहां भी असफलता ही हाथ लगी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से नौसेना की सहायता का अनुरोध किया था। मंत्री के निर्देश पर नौसेना ने सक्रियता दिखाते हुए अपने खोजी दल को तैयार किया है।

बुधवार की देर शाम विशेष विमान से 15 सदस्यीय नौसेना की टीम, 4 हाइड्रोसेलर्स मशीन और अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ रांची पहुंचेगी।

यह टीम रांची से सीधे चांडिल के लिए रवाना होगी, जहां गुरुवार सुबह से चांडिल डैम में लापता एयरक्राफ्ट की खोज शुरू की जाएगी।

जिला प्रशासन और नौसेना के इस समन्वित प्रयास से उम्मीद की जा रही है कि लापता विमान का सुराग जल्द ही मिल सकेगा।

Related Posts