असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा का बयान: चंपई सोरेन के पास तीन विकल्प**
न्यूज़ लहर संवाददाता
**रांची**: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा, “चंपई सोरेन के सामने तीन रास्ते हैं। वे अभी दिल्ली में हैं और उनके साथ बातचीत का रास्ता खुला है। आगे क्या होता है, यह देखना होगा। अगर वे सितंबर के पहले 5 लाख नौकरियां देते हैं, तो हम उनके साथ हैं। अगर वे घुसपैठियों के खिलाफ खड़े होते हैं, तो हम उनके साथ हैं। अगर मुहर्रम के दौरान हिंदुओं के साथ होने वाले व्यवहार के खिलाफ वे खड़े होते हैं, तो हम उनके साथ हैं। हमारे लिए राष्ट्र पहले आता है। अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) हमारा समर्थन करता है, तो हम भी JMM का समर्थन करेंगे। हमें घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकालना है।”















