Crime

तिलैया: गुमो चौक पर लूट के प्रयास में 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:कोडरमा जिला स्थित तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो चौक पर लूट के प्रयास में शामिल अपराधियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्राप्त सूचना के आधार पर, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और छापामारी की गई। इस दौरान अपराधी अमित सिंह उर्फ गोड्डा को हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया।
घटना की जानकारी संतोष कुमार साव, निवासी गुमो, ने तिलैया थाना में दी। इस सूचना के आधार पर तिलैया थाना कांड संख्या 207/24, दिनांक 24.08.24 के तहत धारा 309(4) बीएनएस 2023 और 25(1-B)a/26/35 Arms Act के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।


गिरफ्तारी के दौरान बरामद सामान:
एक देशी कट्टा
0.315 बोर की 03 जिंदा गोलियां
टाटा इंडिगो कार
पैशन प्रो मोटरसाइकिल
05 मोबाइल फोन
01 हेलमेट
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पते:
अमित कुमार उर्फ गोड्डा (उम्र 34 वर्ष), पिता: स्व. प्रदीप सिंह, निवासी: विशुनपुर, थाना बिहटा, जिला पटना (बिहार); वर्तमान में: हिल एरिया रोड नं. 07, बरियातु, थाना बरियातु, जिला रांची (झारखंड),
राजकुमार सिंह उर्फ गोलू (उम्र 33 वर्ष), पिता: गोपाल सिंह, निवासी: विदुपुर, थाना विदुपुर, जिला वैशाली (बिहार); वर्तमान में: हिल एरिया रोड नं. 07, बरियातु, थाना बरियातु, जिला रांची (झारखंड)।


निखिल सिंह (उम्र 36 वर्ष), पिता: स्व. बलराम सिंह, निवासी: बिरसा ब्लड बैंक, रोड नं. 05, थाना बरियातु, जिला रांची (झारखंड),
समीर श्रीवास्तव (उम्र 33 वर्ष), पिता: यादाबेन्दु लाल, निवासी: रिम्स कॉलोनी, बरियातु, थाना बरियातु, जिला रांची (झारखंड)।
अपराधियों का इतिहास:
अमित कुमार उर्फ गोड्डा:
बरियातु थाना कांड सं. 348/21, धारा 394 भा.द.वि.
बरियातु थाना कांड सं. 201/22, धारा 341/324/323/504 भा.द.वि.
बरियातु थाना कांड सं. 56/20, धारा 394 भा.द.वि.
राजकुमार सिंह उर्फ गोलू:
बरियातु थाना कांड सं. 255/14, धारा 25(1-बी)ए/26/35/27 Arms Act, धारा 147/148/149/323/324/325/326/307 भा.द.वि.
बरियातु थाना कांड सं. 257/14, धारा 147/148/149/323/324/341/504/506/307/386/120बी भा.द.वि., एवं 25(1-बी)ए/26/35/27 Arms Act
बरियातु थाना कांड सं. 56/20, धारा 394 भा.द.वि.


निखिल सिंह:
लालपुर थाना कांड सं. 183/2020, धारा 341/323/307/504/34 भा.द.वि.
छापामारी दल:
विनय कुमार, पु.नि. सह थाना प्रभारी तिलैया थाना
निताय चन्द्र साह, पु.अ.नि. तिलैया थाना
प्रमोद कुमार सिंह, स.अ.नि. तिलैया थाना
तकनीकी शाखा के कर्मी एवं पैंथर जवान


पुलिस ने अपराधियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है, और अन्य संभावित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Posts