मोटरसाइकिल दुर्घटना में पोषण सखी महिला की मौत*
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:चतरा जिला में एक दुखद घटना में इटखोरी के परोका गांव की 45 वर्षीय महिला पूनम देवी की बाइक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। शनिवार शाम को यह दुर्घटना तब हुई जब महिला अपने मायके मयूरहंड प्रखंड के महवरी से लौट रही थी।
अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में पूनम देवी की पोषण सखी के पद पर बहाली हुई थी और वह खुशी-खुशी अपने घर लौट रही थी, जब यह दुर्घटना हुई।
उसकी बहाली की खुशी अब गहरे दुख में बदल गई है।
रविवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।