Regional

भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुँची राँची महानगर, कार्यकर्ताओं का उमडा जन सैलाब, भब्य स्वागत*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

रांची।भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के राँची महानगर पहुँची। राँची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा रथ का भरपूर स्वागत किया गया परिवर्तन यात्रा के साथ भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता बाइक जुलूस निकालकर चांदनी चौक से फिरायालाल चौक तक भ्रमण किया ।

रथ से संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री सा रांची सांसद *संजय सेठ* ने कहा अपने पूरे शासनकाल में हेमंत सरकार ने सिर्फ लूटने खतने का काम किया है भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा सकारात्मक दृष्टि से निकली है जिसे झारखंड की जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

मौके पर उपस्थित रांची विधायक *सी पी सिंह* ने कहा की झारखंड की जनता से मिलने वाले समर्थन ने यह साबित कर दिया है की झारखंड में हेमंत सरकार का परिवर्तन अब निश्चित है ।

रांची महानगर मैं परिवर्तन यात्रा का स्वागत करते हुए रांची महानगर अध्यक्ष *वरुण साहू* ने बताया की जिस तरह हेमंत ने भ्रष्टाचार और कुशल का आतंक फैला रखा है, परिवर्तन यात्रा के माध्यम से झारखंड की जनता ने हेमंत सोरेन सरकार को आईना दिखाने का काम किया है ,जिस तरह से परिवर्तन यात्रा को जनता का प्यार और आशीर्वाद मिला है ,

निश्चित तौर पर आने वाले चुनाव में हेमंत की दुराचारी सरकार को झारखंड की जनता उखाड़ फेंकने का काम करेगी ।हेमंत सरकार ने झारखंड की जनता के साथ सिर्फ विश्वास घात किया है , जनता के विश्वास पर खड़ा नहीं उतरने के कारण झारखंड के गांव-गांव की जनता अब पूर्णता सरकार परिवर्तन के मूड में है।

परिवर्तन यात्रा के स्वागत में मुख्य रूप से रक्षा राज्य मंत्री सह राँची सांसद संजय सेठ, राँची विधायक सी पी सिंह, राँची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, बलराम सिंह, जितेंद्र पटेल, रोमित नारायण सिंह,राम लगन राम, रणधीर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व बाइक सवार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts