Regional

उत्तर घोड़ाबांधा ग्राम पंचायत में गांधी जयंती का आयोजन, विशेष ग्राम सभा का आयोजन

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड। जमशेदपुर स्थित उत्तर घोड़ाबांधा ग्राम पंचायत के बारीनगर स्थित पंचायत भवन में आज गांधी जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप मुखिया आलमताज़ ने महात्मा गांधी के जीवन और उनके अहिंसात्मक सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर 1869 को राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था और इस दिन को हम गांधी जयंती के रूप में मनाते हैं। यह दिन विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि गांधीजी विश्व भर में अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों के लिए जाने जाते हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष ग्राम सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस सभा में मुख्य रूप से मुखिया छोटा टुडू, उप मुखिया आलमताज़, वार्ड सदस्य फरीदद्बीन खान, तोसीफ अहमद, रजिया प्रवीण, इंदु देवी, अली अख्तर सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

सभा में महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाने और ग्राम पंचायत में विकास के कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

ग्रामवासियों ने महात्मा गांधी के योगदान को याद करते हुए उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन शांति और सद्भावना के संदेश के साथ किया गया।

Related Posts